फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों ने रेंज दफ्तारों में जमा कर दिए अपने शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

वनकर्मियों ने रेंज दफ्तारों में जमा किये शस्त्र
आज जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे वनकर्मी

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वनकर्मियों ने बुधवार को अपनी-अपनी रेंजों में सरकारी शस्त्र जमाकर आंदोलन की शुरुआत कर दी। यह आंदोलन मोहम्मदी रेंज में 27 सितंबर को हुई तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट के साथ वनकर्मियों की पिटाई के मामले में कोई गिरफ्तारी न होने के विरोध में है। बृहस्पतिवार को जिले भर के वनकर्मी नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
मोहम्मदी रेंज में 27 सितंबर को बाघ ने कंघई नामक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर हमला कर दिया। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने रेंज कार्यालय में धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी के साथ लूटपाट भी की थी। यही नहीं वहां मौजूद पांच वन कर्मियों की पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित वनकर्मियों ने आठ नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो सप्ताह गुजरने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

अराजक तत्वों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी वनकर्मियों ने अपनी रेंजों में अपने सरकारी शस्त्र जमा कर आंदोलन की शुरुआत कर दी। सभी वन प्रभागों की 22 रेंजों के वनकर्मियों ने अपने शस्त्र जमा किए। लखीमपुर में शारदा नगर और मैगलगंज के वनकर्मियों ने अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय की अगुवाई में अपने शस्त्र जमा किए। इस दौरान वनकर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले की 23 रेंजों में 200 से अधिक असलहे जमा हुए हैं। इसके साथ ही जिले के करीब तीन सौ वन कर्मचारी आंदोलन में कूद पड़े हैं। शस्त्र जमा करने का कार्यक्रम गोला, मोहम्मदी, मैलानी, भीरा, उत्तर निघासन, दक्षिण निघासन, धौरहरा रेंज के अलावा दुधवा के सभी रेंजों में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें