वर्क टू रूल प्रभावी बनाने को तीन जेब्रा टीमें गठित
विज्ञापन
वाहन चालक महासंघ ने वार्षिक बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने वर्क टू रूल को प्रभावी बनाने के लिए जेब्रा टीम सचल दस्ते का गठन किया है। यह टीमें मानीटरिंग करेंगी कि कोई भी अधिकारी राजकीय वाहन चालक के साथ शाम 5:30 बजे के बाद कार्यों में लिप्त न पाया जाए। ऐसा करने वाले लोगों के प्रति टीमें सख्ती से पेश आएंगी। इन टीमों का गठन महासंघ की वार्षिक बैठक में किया गया।
राजकीय वाहन चालक महासंघ ने तीन जेब्रा टीमें बनाई हैं। पहली टीम में मनोज कुमार, अजुग्य नारायन तिवारी, जमुना प्रसाद गौड़, मदन लाल, रमेश चंद्र यादव, दूसरी टीम में कमल कुमार, विनोद कुमार, गजराज सिंह, अनिल अवस्थी और द्वारिका प्रसाद शामिल हैं। जबकि तीसरी टीम में शमशाद, राजेंद्र पाल सिंह, राकेश, लखपति, प्रमोद कुमार को रखा गया है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिलामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि यह टीमें निर्धारित दिनों में भ्रमण कर वर्क टू रूल की निगरानी करेंगे और इसकी रिपोर्ट संगठन को देंगे।