फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान आज, बेटियों की उम्मीदों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो लगेगा.......
विज्ञापन


आज बेटियों की उम्मीदों को लगेंगे हौसलों के पंख
नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में होगी कार्यशाला
मिसेज इंडिया गैलेक्सी से रूबरू होने का मिलेगा मौका
28 एलकेएच 8
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। आपकी बड़ी होती बेटियों के सपनों को उम्मीदों के पर लगने वाले हैं। इसके लिए अमर उजाला और व्हिस्पर चॉइस की ओर से सपनों की उड़ान कार्यशाला शनिवार को अपरान्ह दो बजे से महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में होगी। इस वर्कशॉप में मां-बेटियों से रूबरू होने आ रही हैं फिल्म सीरियल निर्माता और मिसेज इंडिया गैलेक्सी का ताज जीतने वाली सौम्या शर्मा। वह बेटियों के बीच अपने अनुभवों को साझा करेंगी।
इस सपनों की उड़ान कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर मौजूद रहेंगी। वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी चौधरी और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी भी अपने अनुभव बांटेगी। कार्यशाला में पीरियड्स के दौरान जो बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं। उनको महिला विशेषज्ञों की ओर से समाधान के टिप्स दिए जाएंगे। आज भी बहुत सी बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं। साथ ही महीने के उन मुश्किल दिनों में स्कूल मिस कर देती हैं। मासिक धर्म के कारण आज भी साल के तकरीबन 60 दिन बच्चियां स्कूल नहीं जा पातीं। इन दिनों उनका कॉन्फिडेंस भी काफी कम हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्कशॉप आयोजित की गई है। इस वर्कशॉप के लिए शहर की सभी मां-बेटियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यहां पर मासिक धर्म (पीरिएड्स) से संबंधित बच्चियों की सभी जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी चौधरी बताएंगी कि ऐसी स्थिति का सामना कैसे करेंगे। साथ ही सेल्फ डिफेंस के तौर पर जिला ताइक्वांडों संघ की प्रशिक्षक और ब्लैक बेल्ट जसमेल कौर आत्मरक्षा के तरीके बताएंगी। छेड़छाड़ और राह चलते होनी वाली परेशानियों से निपटने से संबंधित जानकारियां देंगी डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर। साथ ही बेटियों को खेल के लिए प्रेरित करेंगी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अभी भी मौका है। बेटियां अपनी मां के साथ और महिलाएं कार्यशाला में भाग लेकर विशेषज्ञों से जानकारी हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विशेष बच्चों पर वृत्त चित्र के लिए सौम्या को मिल चुका है पुरस्कार
फिल्म सीरियल निर्माता सौम्या शर्मा हाल ही में मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2018 चुनी गई हैं। इसके बाद उन्हें मिसेज यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष बच्चों पर वृत्तचित्र के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें