फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कलह में झील में कूदे दंपति, पति का शव मिला

Fri, 06 Jul 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा निवासी 32 वर्षीय कल्लू और उसकी पत्नी के बीच आधी रात को विवाद हो गया। सुबह दोनों को घर में न पाकर परिवार वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं लगा। गुरुवार को भी दोनों वापस नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों झगड़ते हुए झील की तरफ गए थे। इस पर पुलिस ने झील में गोताखोरों से तलाश कराई तो कल्लू का शव शुक्रवार को मिल गया। उसकी पत्नी की अब भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

गांव कफारा निवासी जगीदत्त ने बताया कि उनका पुत्र 32 वर्षीय कल्लू और पुत्रवधू 30 वर्षीय चंदा देवी बाहर के कमरे में सोते थे। बुधवार सुबह जब वह लोग सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने सोचा दोनों मजदूरी करने गये होंगे। शाम तक जब वे घर नहीं आए तो खोजबीन की। इस दौरान भगहर झील पर बनी हरिहरपुर पुलिया पर दोनों के चप्पलें मिलीं। इस पर अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों से जब जानकारी की तो पता चला कि मंगलवार रात करीब एक बजे बहू चंदा देवी गांव के बाहर जा रही थी। पीछे कल्लू भी जा रहा था। पुलिया पर मिली चप्पलों के आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि पहले चंदादेवी झील में कूदी होगी। बचाने को उसका पति कल्लू भी कूद गया होगा। पानी गहरा होने के चलते दोनो लापता हो गये। कल्लू के पिता जगीदत्त ने ग्रामीणों के साथ मिलकर झील के किनारे दोनों की तलाश की लेकिन नतीजा नहीं निकला। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शुक्रवार को तलाश कराई। तलाश के दौरान दोपहर करीब एक बजे कल्लू का शव मिला लेकिन चंदा देवी का कुछ पता नहीं चला। अब भी पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्लू शराब का आदी था। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। झील में दोनों की डूबने की आशंका घर वालों ने जताई थी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें