फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों की तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑटो चालकों की हड़ताल ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
तीसरे दिन भी ऑटो चालकों ने दिया धरना
प्रदर्शन कर डीएम से बताई समस्या
बसपा नेता मोहन बाजपेई ने दिया समर्थन
बस एवं टाटा मैजिक आपरेटर्स का भी मिला समर्थन


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
अवैध वसूली के खिलाफ तीसरे दिन भी ऑटो चालक हड़ताल पर रहे। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। शहर वासियों के साथ जिले पर कोर्ट, कचहरी, दवा आदि के लिए आने वाले दूर दराज के लोगों को पूरे दिन साधन के लिए भटकना पड़ा। कई लोगों को तो तेज धूप में कई किलोमीटर तक पैदल ही चलना पड़ा। उधर, ऑटो चालकों ने मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में धरना दिया, फिर प्रदर्शन कर डीएम और पालिकाध्यक्ष पति से मुलाकात कर समस्या बताई। धरनास्थल पर पहुंचे बसपा नेता मोहन बाजपेई ने समर्थन दिया और ऑटो चालकों के साथ जाकर डीएम से मुलाकात की और अवैध वसूली की जानकारी दी।
शुक्रवार को ऑटो चालक विकास रस्तोगी के साथ पार्किंग स्थल के ठेकेदार द्वारा मारपीट कर बीस रुपये वसूलने के विरोध में चालकों ने शनिवार से हड़ताल शुरू कर दी। जो सोमवार को भी जारी रही। चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष पति डॉ. सतीश कौशल बाजपेई से मुलाकात भी की। ऑटो यूनियन के महामंत्री सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम साहब ने अवैध वसूली बंद कराने का आश्वासन देकर हड़ताल वापस लेने के लिए कहा है। इस संबंध में महामंत्री का कहना है कि पालिका प्रशासन पार्किंग स्थल निर्धारित करे सुविधाएं दिलाए उसके बाद नियमानुसार वसूली कराए, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी किसी भी कीमत पर चलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद हड़ताल पर होगा निर्णय
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी का कहना है कि सोमवार की शाम चालकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें वार्ता करने के बाद ही हड़ताल संबंधी कोई निर्णय होगा।



बस एवं टाटा मैजिक आपरेटर्स ने भी किया समर्थन
पार्किंग स्थल के नाम पर ऑटो, बस एवं टाटा मैजिक से बीस से लेकर 120 रुपये तक की ठेकेदारों द्वारा की जारी वसूली के विरोध में बाजपेई ट्रैवेल्स एवं टाटा मैजिक एसोिसिएशन के पदाधिकारी भी ऑटो चालक के समर्थन में आ गए। सोमवार को नसीरूद्दीन मौजी मैदान पहुंचे बाजपेई ट्रैवेल्स के संरक्षक मोहन बाजपेई ने ऑटो चालकों को आश्वासन दिया कि वह अवैध वूसली के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार विरोधी समिति का भी मिला साथ
समिति के संयोजक अजय कुमार शुक्ला ने ऑटो चालकों के साथ पालिका ठेकेदारों द्वार की जा रही अवैध वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चालकों का शोषण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगा और चालकों की मदद के लिए सदैव तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें