फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गई महिलाओं के सामने आया बाघ,भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


खेत में गई महिलाओं के सामने आया बाघ, भगदड़
जंगल से सटे खेत में सिंचाई के समय पानी पीने आया था बाघ

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में खेतों में गई महिलाओं के सामने अचानक बाघ आ गया। उसे देखकर भगदड़ मच गई। हालांकि शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया लेकिन गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।
घटना सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे की है। मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट के इंदिरानगर गांव निवासी किसान अमरजीत सिंह जंगल से सटे खेत में इंजन से धान की सिंचाईं कर रहे थे। इसी दौरान सुबह कुछ महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं। महिलाएं अभी कुछ दूर ही पहुंचीं थीं कि उन्हें जंगल से निकला एक बाघ खेतों में भरे पानी की ओर आता दिखाई दिया। सामने से बाघ को आता देख सभी महिलाएं चीखते हुए वहां से भागीं। इस दौरान तीन महिलाएं गिर गईं जिससे वह चोटहिल हो गईं। हालांकि शोर सुनकर बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया। गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीण श्यामलाल, परमजीत, गुरप्रीत, चांदमती, दुर्गावती आदि ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते जंगल से निकलकर बाघ व अन्य वन्यजीव आबादी के निकट तक आ रहे हैं और सिंचाई के दौरान खेतों में इकट्ठा हुए पानी को पीकर प्यास बुझा रहे हैं। पानी के लिए आबादी तक पहुंच रहे बाघों को लेकर लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


उल्ल नदी में पानी का संकट
मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट जंगल से सटे गांव इंदिरा नगर के ग्रामीणों का कहना है कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जंगल के ताल, तलैय्या के अलावा भीरा और मैलानी रेंज के बीच होकर निकली उल्ल नदी भी सूखी हुई है। इससे बाघों व अन्य वन्यजीव प्यास लगने पर आबादी वाले इलाके में आ रहे हैं। जो सभी के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन


वर्जन-
मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के निकट बाघ पहुंचने की सूचना मिली है। बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
-डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें