फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्लोक गायन प्रतियोगिता में गौसिया फातिमा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

संस्कार भारती के तत्वावधान में गीता जयंती के मौके पर गीता प्रश्नोत्तरी और श्लोक गायन प्रतियोगिताएं हुई। ज्ञानेंद्र सक्सेना और डॉ. सुरचना त्रिवेदी के संयोजन में हुई इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन में पुरस्कृत किया गया।
गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रकेश पांडेय, आयवी गुप्ता, श्रद्धा शर्मा और कनिष्ठ वर्ग में अटल मिश्र, अनामिका शर्मा और अराध्य त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया। श्लोक गायन में गौसिया फातिमा प्रथम, अटल मिश्र द्वितीय और डॉली हीरा तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कॉलेज मोहम्मद नियाज खान, संस्कार भारती के प्रांत मंत्री राज किशोर पांडेय प्रहरी और विद्यालय प्रबंधक घनश्याम शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रमुख डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने इस मौके पर कहा कि संस्कार भारती हर साल गीता जयंती पर विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि के लिए श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। संस्कार भारती का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने धर्मग्रंथों और संस्कृति से परिचय कराना है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एसके अग्रवाल, डॉ. शशि तिवारी, निशु शुक्ला, किरन पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, शशि बाला सकसेना, राम औतार शर्मा, सत्यधर शुक्ला, कृपा शंकर मिश्र, किशोर मिश्र, विभा गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार त्रिवेदी ने की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें