फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी से हटाए जाएंगे सभी विभागों के सरकारी खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी से हटाए जाएंगे
विज्ञापन

सभी विभागों के सरकारी खाते
फसल ऋण मोचन योजना में लापरवाही उजागर हुई तो डीएम ने उठाया सख्त कदम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सरकार की महत्वाकांक्षी फसल ऋण मोचन योजना में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की लापरवाही उजागर होने पर डीएम आकाशदीप ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को पीएनबी की समस्त शाखाओं से सरकारी योजनाओं के खाते हटाकर दूसरी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अन्य बैंकों के अधिकारियों को सत्यापन में लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने कुछ दिन पहले कलक्ट्रेट सभागार में फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा की, जिसमें पाया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा डुप्लीकेट आधार डाटा के सत्यापन, भूलेख मैपिंग करने और मृतक किसानों की नॉमिनी फीडिंग करने में लापरवाही बरती गई। इसके अलावा फेल्ड ट्रांजेक्शन डाटा संबंधित कार्य को पूरा नहीं किया गया। हद तब हुई जब डीएम की समीक्षा बैठक में पीएनबी के कोआर्डिनेटर भी उपस्थित नहीं हुए। डीएम ने इसे प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण ऋण मोचन योजना के प्रति उदासीनता बरतने का मामला मानते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा है कि पीएनबी की किसी भी शाखा में खुले सरकारी या अर्द्धसरकारी खातों को तुरंत किसी अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाकर राजकीय कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें। इस आदेश के बाद पीएनबी अधिकारियों में हड़कंप हैं। वहीं अन्य बैंकों के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें