फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी मेला में दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें

विज्ञापन
रोटरी मेला में दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दिव्यांगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब के तत्वावधान में नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में चल रहे रोटरी मेला में कलाकारों व स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। रोटरी मेले में पहले दिन खूब भीड़ रहीं।
विज्ञापन

मेले के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार को कलाकारों ने गायन व नृत्य से समा बांध दिया। स्कूली बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने संस्था की ओर से कई दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की। उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। कहा कि दिव्यांगों की मदद कर रोटरी क्लब उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही यह एक अच्छा कदम है। इस मौके पर डॉ. अजय आगा, मुकेश सक्सेना, राजेश बरनवाल, रश्मि मुकेश, शवल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और शहर के नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें