फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नवोदय विद्यालय के 160 छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद, आत्महत्या की दी धमकी; जानें मामला

Mon, 21 Jul 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: मितौली कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 160 छात्रों ने सोमवार को खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया। छात्रों ने प्रधानाचार्य पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। छात्र दिनभर हॉस्टल में बंद रहे। 
विज्ञापन
हॉस्टल के बाहर जुटे अधिकारी व स्कूल प्रबंधन के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 160 छात्रों ने सोमवार सुबह विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को हॉस्टल के कमरों में बंद कर लिया, जिससे जिला प्रशासन तक खलबली मच गई। सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने मांगें पूरी न होने पर खुदकुशी करने की धमकी दी। कमरों में बंद छात्रों ने वीडियो भेजे। अफसर दिनभर छात्रों को मनाने में जुटे रहे। 10 घंटे बाद हॉस्टल के दरवाजे की कुंडी काटकर छात्रों को बाहर निकालागया। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर हॉस्टल के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों के प्रति गलत रवैया अपनाया जा रहा है। छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिससे हॉस्टल व परिसर में भय का माहौल है। छात्रों ने कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए अपने आप को कमरों में कैद कर लिया। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक छात्र ने चेहरे पर गमछा बांधकर वीडियो डाला। उसने कई आरोप लगाए। विद्यालय प्रबंधन व तहसील प्रशासन से कोई बात करने को नहीं तैयार हो रहे थे। वह विद्यालय समिति के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त सुमन कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर लगाए ये आरोप 
सहायक आयुक्त ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया। इस पर हॉस्टल में बंद बच्चों ने खिड़की से तीन पत्र बाहर फेंके। इन पत्रों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने पत्रों के माध्यम से बताया कि प्रधानाचार्य ने उनको मारा-पीटा। एक शिक्षिका से दुर्व्यवहार किया है। इतना ही नहीं, प्रधानाचार्य ने पिछले साल अपनी शादी की सालगिरह पर छात्राओं से डांस करवाया था।

छात्रों ने तमाम आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो भेजकर कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो जान दे देंगे। इससे अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब छात्र नहीं माने तो हॉस्टल की कुंडी काटकर उन्हें निकाला गया। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें