फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 150 तालाबों का होगा कायाकल्प, 30 दिन में बदलेगी सूरत

Fri, 20 Feb 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत विभाग जनपद के 150 तालाबों का कायाकल्प कराने जा रहा है। चयनित तालाबों की साफ-सफाई के साथ ही वहां फुलवारी विकसित की जाएगी और लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इस अभियान के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि जिन तालाबों को चिह्नित किया गया है, वे गांव की आबादी के समीप स्थित हैं और उनमें गंदा पानी व प्लास्टिक सहित काफी कचरा जमा रहता है। इन तालाबों की विशेष सफाई कराकर उन्हें उपयोगी और स्वच्छ बनाया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए कोई अलग बजट नहीं मिला है। ग्राम पंचायतों की निधि से ही साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। डीपीआरओ के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। फिलहाल 150 तालाबों को शामिल किया गया है, आगे अन्य तालाबों को भी अभियान में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें