मुहर्रम के जुलूस में दिखी भाईचारे की मिसाल
मोहम्मदी में दसवीं मुहर्रम के जुलूस में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिलीं। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई उनके पुत्र अतुल बाजपेई ने कई जगहों पर पानी की सबील लगाकर जुलूस में चल रहे लोगों को को स्वच्छ पानी पिलवाया। जुलूस में बड़ी संख्या में मातमदार शामिल हुए जुलूस का नेतृत्व शिया कमेटी के अध्यक्ष अब्बास नकवी ने किया। सभी ताजिया गुरेला कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
ओयल कस्बे में गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोल नगाड़े की मातमी धुनों पर ताजियादारों ने मातम किया। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के मार्ग पर ओयल चौकी प्रभारी पटेल राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, क्षेत्रीय लेखपाल व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।