फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 किलोमीटर में 15 अवैध कट, कैसे सुरक्षित हो सफर

विज्ञापन
सीतापुर हाइवे पर बना अवैध कट। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसों को कम करने के लिए जिले में जोन ऑफ एक्सीलेंस अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सीतापुर मार्ग पर ही करीब 15 किलोमीटर में 15 छोटे-बड़े अवैध कट बने हुए हैं। यहां गुजरने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों पर ब्रेक लगे, इसके लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सात फरवरी को जोन ऑफ एक्सीलेंस अभियान की शुरुआत की थी। डीएम ने शहर के एलआरपी चौराहे पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया था। साथ ही अधीनस्थों से बनाए गए जोन में पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट, अतिक्रमण व अवैध रूप से बने कट का दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।
हालांकि डीएम के निर्देश के डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिले के कई मार्गों पर अतिक्रमण व अवैध रूप से बने कट को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। अवैध कट के कारण कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

-
लिंक मार्ग व पेट्रोल टंकी के सामने बनाए जा रहे कट
लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल कस्बे तक करीब 15 छोटे-बड़े अवैध कट बने हुए है। अधिकांश कट गांव जाने वाले मार्गों व पेट्रोल टंकी के सामने बनाए गए हैं। चूंकि डिवाइडर होने से दूसरे मार्ग से आने वाले वाहन पेट्रोल टंकी तक आ नहीं पाते हैं, इसलिए ऐसे कट बना दिए जाते हैं। वहीं दूरी से बचने के लिए बनाए गए यह अवैध कट लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी इस ओर अपनी आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन


अवैध कट को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही सभी कट सही करा दिए जाएंगे।
केके झा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

सीतापुर हाइवे पर बना अवैध कट। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें