फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कनाडा का फर्जी टिकट थमाया... हड़पे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवक को जालसाजों ने कनाडा का फर्जी टिकट थमाकर एक लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रंजीतपुरवा मजरा बरौला निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि उसके पुत्र मान सिंह को कनाडा जाना था। उसे स्टडी वीजा चाहिए था। इसके लिए पूर्व परिचित रमनदीप सिंह से हवाई जहाज का टिकट कराने की बात कही। इस पर मौजमाबाद निवासी रमनदीप ने उसकी मुलाकात गोमतीनगर लखनऊ निवासी शहबाज खां उर्फ फैजी से कराई और कार्य कराने की बात कही।
विश्वास में आकर सात मई 2023 को पुत्र मान सिंह के नाम से दिल्ली से कनाडा की यात्रा के लिए 23 अगस्त 2023 का एक हवाई टिकट बुक कराया। टिकट के लिए एक लाख बारह हजार रुपये अपने खाते से आरोपी शहबाज खां के बैंक खाते स्थानांतरित किए।
विज्ञापन

टिकट हो जाने के बाद 23 अगस्त को जब मान सिंह कनाडा की यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने यह कहते हुए मान सिंह को एयरपोर्ट के अन्दर जाने से रोक दिया कि उसका टिकट फर्जी है। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें