फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 विभागों पर 10 करोड़ से अधिक बिल बकाया

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग पर करोड़ों बकाया
विज्ञापन

जिले के 15 विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया है, जिसका भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग ने पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी/पीएचसी की सप्लाई काटी है। जल्द ही अन्य विभागीय कार्यालयों से बिजली वसूली न होने पर इनके भी कनेक्शन काटने की तैयारी है। 
बिजली बिल के सबसे बड़े बकाएदारों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग शामिल हैं, जिन पर क्रमश: तीन करोड़ 88 लाख 38 हजार, दो करोड़ 85 लाख 74 हजार और एक करोड़ 18 लाख 76 हजार रुपये बकाया है। इसी तरह कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय पर 3.20 लाख, सीडीओ और बीडीओ कार्यालय पर 41.50 लाख, डीएम आफिस पर 32.71 लाख, अंदेशनगर स्थित केंद्रीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र पर 10.67 लाख, वन विभाग पर 59.07 लाख, मंडी समिति पर 3.32 लाख, नगर पालिका पर 17 लाख, पीडब्ल्यूडी पर 29 लाख, पशु चिकित्सालय पर पांच लाख, जिला पंचायत पर पांच लाख और जिला कारागार पर 15 लाख रुपये बकाया है। अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि जनवरी में ही सभी विभागों को नोटिस भेजकर अवगत कराया जा चुका हैै। इस माह भर बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी करते छह को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
मितौली। विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित कुमार भारद्वाज की अगुवाई में टीम ने थाना क्षेत्र के गांव अवधपुर में चेकिंग अभियान चलाकर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है, जिनके खिलाफ मितौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि अवधपुर निवासी हरिवंश सिंह, कैलाश सिंह, आशा देवी, घनश्याम प्रजापति, महेश प्रसाद और काशीनाथ पर बिजली बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काटे गए थे, जिसके बाद बगैर संयोजन कराए ही इन लोगों ने अपनी मर्जी से कनेक्शन जोड़ लिया था। इसलिए सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें