फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड में 15 हजार कर्मियों का हुआ रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद पहला रेंडमाइजेशन (पारदर्शीकरण) किया गया है, जिसमें कुल 15 हजार कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से 7200 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है, जिन्हें देवकली रोड स्थित डीएस इंटर कॉलेज में एक अप्रैल से चार अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का टेस्ट लेने के लिए परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

चौथे चरण में खीरी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाना है, जिसके साथ ही निघासन विधानसभा का उपचुनाव कराया जाएगा। इससे अफसरों के सामने कर्मचारियों की कमी परेशानी का सबब बनी है, जिसे पूरा करने के लिए अनुदेशक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी वर्करों को चुनाव ड्यूटी में लगाने के लिए निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा जा चुका है। अभी तक शिक्षामित्रों को चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने की अनुमति मिल पाई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक रवि रंजन ने बताया है कि खीरी लोकसभा के साथ ही निघासन विधानसभा का उपचुनाव कराए जाने से पोलिंग पार्टियों में कार्मिकों की संख्या बढ़ानी पड़ी है। निघासन क्षेत्र के पोलिंग सेंटरों के सभी बूथों पर पीठासीन अधिकारी समेत छह कार्मिक लगाए जाएंगे। जबकि खीरी की अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर पीठासीन समेत चार कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। मतदान के दौरान कहीं कोई चूक न हो, जिसके लिए एक अप्रैल से चार अप्रैल तक दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हल्के में कतई न लें प्रशिक्षण
इस बार प्रशिक्षण के लिए खास तैयारियां कराई जाएंगी। पहले की तरह ढुलमुल रवैया अपनाने वाले कर्मचारी बच नहीं सकेंगे, क्योंकि इस बार परीक्षा देने के लिए होमवर्क करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन


चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा, क्योंकि इस बार वीवीपैट भी प्रयोग में लाई गई है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी कर्मचारियों का टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- रवि रंजन, सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें