फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टाइगर कंजरवेशन प्लान के तहत दुधवा टाइगर रिजर्व में 26 मार्च से दुधवा के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि पहले दिन 26 मार्च को दुधवा टाइगर रिजर्व के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का और दूसरे दिन विभागीय कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएमओ के सहयोग से होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों की विभिन्न जांचें भी निशुल्क की जाएंगी। 28 मार्च को शिविर का समापन होगा। उसी दिन जांच रिपोर्ट कर्मचारियों को देते हुए उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें