फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। विधानसभा निघासन में विधायक के निधन बाद समय से उपचुनाव न कराने को लेकर छीटनपुरवा के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई मंगलवार को डबल बेंच के जजों की पीठ करेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 29 सितंबर को भाजपा के विधायक रामकुमार वर्मा का लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान लखनऊ के मिडलैंड हेल्थ केयर अस्पताल में मौत हो गई थी। नियमानुसार रिक्त सीट पर छह माह के भीतर उपचुनाव कराने का प्रावधान है। छह माह का कार्यकाल 30 मार्च को पूरा हो रहा है। इस दौरान चुनाव आयोग ने उपचुनाव संबंधी कोई पहल नहीं की, जिसको लेकर छीटनपुरवा के ध्रुव मौर्य ने फरवरी माह में चुनाव आयोग समेत राज्यपाल आदि को समय से चुनाव कराने की मांग की थी। मांगपत्र पर कोई अमल न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। 14 फरवरी को हाईकोर्ट के वकील सूर्यमणी सिंह गायकवाड के माध्यम से डबल बेंच के जज शबीउल हसनैन और चंद्रधारी सिंह के यहां रिट दायर की। पहली सुनवाई 18 फरवरी को हुई थी, जिसमें चुनाव आयोग से चुुनावी प्रक्रिया पूरी न करने संबंधी जानकारी पूछी गई थी। मंगलवार को दोबारा इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें