फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी राजनीतिक हुंकार महापंचायत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल के कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष पारुल गुप्ता ने की। बैठक में 24 फरवरी को नसीरुद्दीन मौजी भवन में होने वाली व्यापारी राजनीतिक हुंकार महापंचायत और भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सदस्यों को समारोह से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि पंजीकरण व्यवस्था के प्रमुख राजीव सर्राफ होंगे। मंच व्यवस्था और संचालन का दायित्व अंबुज गुप्ता और मयंक गुप्ता संभालेंगे। जिला युवा अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली को भोजन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा को सम्मान व्यवस्था का प्रमुख बनाया गया है। कार्यक्रम में गोला, पलिया, मोहम्मदी, धौरहरा, चंदनचौकी समेत जिले भर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में नीति गुप्ता, राहुल रस्तोगी, प्रमोद शर्मा और सहयोगी संगठन आदर्श व्यापार मंडल के महेश पुरी, राजेश अग्रवाल और सर्व उत्थान सेवा समिति के अंबुज गुप्ता और राम गोपाल अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें