फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों के तबादले से नाराज मिलकर्मियों ने किया टूल डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पदाधिकारियों के तबादले से नाराज मिलकर्मियों ने रोका काम
मिल प्रबंधन ने नो वर्क नो पे का नोटिस किया चस्पा
22 एलकेएच 8

अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। चीनी मिल यूनियन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण करने से नाराज कर्मचारी सोमवार को टूल डाउन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। वर्करों के इस आंदोलन पर मिल प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए काम नहीं तो वेतन नहीं का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे मिल प्रबंधन और कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा चीनी मिल में आधे से अधिक वर्कर सोमवार सुबह काम छोड़कर मिल गेट पर एकत्र हो गए। वर्करों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मिलगेट पर धरना दे रहे दिलीप, राजेश, दिवेंद्र सिंह, नागेंद्र तिवारी समेत कई वर्करों ने मिल प्रबंधन पर शोषण के आरोप लगाए। पहली सितंबर को मिल में एक संविदा बिजली मैकेनिक आशुतोष की करंट लगने से मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सांत्वना देने के अलावा मिल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की। यूनियन के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उल्टे दबाव बनाकर कई पदाधिकारियों का जबरन ट्रांसफर कर दिया। पदाधिकारियों ने सहायक श्रमायुक्त के यहां शिकायत की। बताते हैं 10 अक्तूबर को मिल प्रबंधन और पदाधिकारियों ने अपने पक्ष रखे। दोनों पक्षों को सुन यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए थे। वर्करों का आरोप है कि इसके बाद भी दो लोगों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया। उधर इस बाबत मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा आंदोलन गलत है। 12 सितंबर को चार लोगों को ट्रांसफर किया गया था, जिसमें दो लोगों ने नई जगह ज्वाइन कर लिया, बाकी दो लोगों ने केस दायर कर दिया। केस दायर करते समय भी लिखा है कि संस्थान के नुकसान में कोई काम नहीं करेंगे, फिर भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जबकि मिल चालू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फैक्ट्री चलाना मुश्किल होगा। कंपनी के ज्वाइनिंग लेटर में साफ लिखा होता है कि ग्रुप स्थानांतरण करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें