फोटो-19एलकेएच205
इस बार अगर रण होता है, तो पाकिस्तान नहीं होगा
कवि गोष्ठी में अमर फतेहपुरी साहित्य सुमन उपाधि से विभूषित
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। अनुराधा सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि अमर फतेहपुरी को साहित्य सुमन उपाधि से विभूषित किया गया।
नगर के ऊंची भूड़ मोहल्ला स्थित ममता बाल विद्या मंदिर में हुई काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियों ने मां सरस्वती का पूजन और वाणी वंदना से किया। कवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक वंदन किया और उनके दीर्घायु की कामना की। गोष्ठी में संचालन करते हुए आलोक तिवारी ने सुनाया कि-
मां के चरणों को छूने देवता धरा पर आए हैं।
मां की स्नेहिल ममता को अनुपम उपहार बताए हैं।
पंडित श्याम मोहन मिश्र ने सुनाया कि
आइना जिस हाथ में भी जाएगा।
सत्यता का ही अध्याय दोहराएगा।
युवा कवि प्रशांत फतेहपुरी ने सुनाया कि-
इस बार अगर रण होता है, तो पाकिस्तान नहीं होगा।
ढेरों में रुंड जमा होंगे, जीवित इंसान नहीं होगा।
डॉ अमर फतेहपुरी ने कुछ यूं कहा-
है अटल आज भी अटल तेज, भारत में अटल बिहारी का
यह देश नरेंद्र मोदी का योगी जैसा हितकारी का।
साथी कन्हैया सिंह रास, अवधेश पांडे आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। ममता बाल विद्या मंदिर की ओर से कवि अमर फतेहपुरी को साहित्य सुमन की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। प्रधानाचार्य मधु सक्सेना, पूजा वर्मा, गोपालकृष्ण सक्सेना, रामलता, कीर्ति आदि शिक्षकों ने शाल ओढ़ाई और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।