फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए प्रधान, सेक्रेटरी का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08एलकेएच205
विज्ञापन

अपने धन से शौचालय बनवाओ, बाद में मिलेगी किश्त
क्रासर
शौचालय निर्माण के लिए प्रधान और सचिव का फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
ममरी। ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोर्रैया लोहरना में स्वच्छ भारत मिशन की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जहां सफाई कर्मी की लापरवाही से गंदगी के अंबार लगे हैं। शौचालय बनवाने के लिए 50 फीसदी लोगों को अभी पहली किश्त भी नहीं मिली है। ऐसे में गांधी जयंती तक पंचायत ओडीएफ होना संभव नहीं लग रहा है।
कोर्रैया लोहरना, बंजारगंज, लक्ष्मीपुर तीन मजरा गांव वाली इस पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 300 शौचालय बनना प्रस्तावित हैं। जिसमें अभी तक करीब 150 शौचालय ही बन पाए हैं। कोर्रैया लोहरना के श्रीपाल, बनवारीलाल, नेतराम, लज्जावती, ओमप्रकाश, मनोज, ओरीलाल, सुशीला देवी, फूलचंद, दीनबंधु, सेवाराम, जगमोहन आदि का कहना है कि शौचालय बनवाने के लिए फाइल फार्म जमा करने के बाद भी उन्हें अब तक पांच हजार रुपये की पहली किश्त भी नहीं मिली है। ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी शौचालय की शुरुआत अपने पास से कराने को कह रहे हैं। जिसके लिए उनके पास धन की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि गांव में दो कूड़ेदान लगवाए गए जो कूड़े से लबालब भरे हैं, नालियों में कीड़े बजबजा रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मी जमुनादीन को इससे कोई सरोकार नहीं है। जिस पर अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसी हालत में पंचायत गांधी जयंती तक कैसे ओडीएफ हो पाएगी, किसी के समझ में नहीं आ रहा है।
-------------------
वर्जन-
जिस लाभार्थी को पांच हजार की चेक दे दी जाती है। वह उसे शौचालय के निर्माण में न लगाकर घरेलू काम में खर्च कर लेता है। 300 प्रस्तावित शौचालयों में 150 ही बनकर तैयार हो पाए हैं। कुछ लाभार्थियों की निर्माण सामग्री घरों में लगी है, जिन पर शौचालय बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार वर्मा ग्राम प्रधान।
----------
वर्जन-
सभी कार्य शासन की मंशानुरूप किए जा रहे हैं। यदि फिर भी कोई न समझे तो आखिर वह क्या कर सकते हैं। सफाई कर्मी की लापरवाही का पता लगाया जा रहा है। बताया कि गांधी जयंती तक पंचायत को ओडीएफ बनाने का प्रयास हो रहा है।
आसिफ खां ग्राम पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें