फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कैम्प लगाकर कनेक्शन तो दिए न ही बंधी केबिल न लगा मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
02 एलकेएच 6 और 7
विज्ञापन



स्लग-- सौभाग्य योजना का हाल

फाइलों में ही रोशन हो गए घर
मीटर और केबल दिया पर बिजली कनेक्शन नहीं जोड़े
कनेक्शन के साथ दी जाने वाली किट और बल्ब भी नहीं मिला

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना (सौभाग्य) के तहत सरकार बीपीएल और एपीएल उपभोक्ताओं को नि:शुल्क और 50 रुपये की 10 मासिक किश्तों में कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही है। वहीं पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने जिले में इस योजना को पलीता लगा दिया है। योजना में दिए गए कई कनेक्शन फाइलों में ही चालू कर दिए गए, जबकि मौके पर लोग मीटर और केबिल संभालकर लाइनमैन के आने का इंतजार कर रहे हैं।
गोला गोकर्णनाथ। गांव बिझौली में कैम्प लगाकर गांव समेत रमुआपुर, चिंतापुरवा गांव के ग्रामीणों को नि:शुल्क कनेक्सन दिए गए, मगर अधिकांश लोगों को सिर्फ मीटर देकर टरका दिया गया। बिजली अधिकारी कह कर गए कि केबल किसी और दिन आकर बंधवाएंगे लेकिन कोई भी नहीं आया। इतना ही नहीं इस योजना के तहत सभी को मुफ्त बिजली कनेक्शन, बिजली की केबल, डिजिटल मीटर, बिजली का बोर्ड एलईडी बल्ब दिया जा रहा है, जबकि यहां लोगों को न तो बल्ब ही मिला न ही केबल मिला है। इस बाबत इंजीनियर शौम्याजीत ने बताया कि जल्द ही कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

------------
मीटर, केबिल देकर भूल गया महकमा
ब्लाक सदर के गांव बिझोला, रमुआपुर, चिंतापुरवा आदि में 25 गरीबों को कई माह पहले सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए गए थे। ग्रामीण हजारा सिंह बताते हैं कि हमें सिर्फ केबल और मीटर मिला है, लेकिन बल्ब आदि कुछ भी नहीं मिला है। इतना ही नहीं लाइन भी नहीं जोड़ी गई है। वह बताते हैं कि ऐसे ही सभी उपभोक्ता घर में मीटर और केबल रखकर लाइन जुड़ने के इंतजार में बैठे हैं।
---------
अप्रशिक्षित लोगों से कराया जा रहा काम
रमुआपुर निवासी संजीव यादव बताते हैं कि अप्रशिक्षित लोगों से विभाग काम करा रहा है। ये लोग उनके घर का केबल जोड़कर सप्लाई चालू कर गए थे। इसी बीच लाइट चली गई थी, लेकिन फिर जैसे ही सप्लाई आई, पूरी केबिल फुंक गई। गनीमत रही कि एमसीबी थी अन्यथा हजारों का नुकसान हो जाता।
----------------
अधिकतर गांवों में यही हाल
जिले के सभी ब्लाकों के गांवों का यही हाल है। मितौली के गांव ढखौरा निवासी बीपीएल उपभोक्ता कमलेश सिंह और जानकी के यहां मीटर लगाकर छोड़ दिया गया है। महीनों से बिजली नहीं मिली है। इसी तरह कुंभी ब्लाक के कंजा, मूड़ा, घरथनिया, अजान, भीखमपुर, कपरहा, गोला देहात आदि में भी योजना को पलीता लगाया गया है।
--------------
अक्तूबर 2018 तक दिए जाने हैं हर घर कनेक्शन
योजना के अंतर्गत अक्तूबर 2018 तक कंपनी को घर घर इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन देने हैं। कनेक्शन देने पर आने वाली लागत और शुल्क का पूरा भार केन्द्र सरकार उठा रही है।
00000000000
क्या कहते हैं ग्रामीण
1
02 एलकेएच 8
बिझौली के निमिष सिंह ने बताया कि हमे मीटर केबिल मिली है, मगर बल्ब नहीं मिला है। इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं के यहां भी मीटर और केबल दी गई। अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं।
2
02 एलकेएच 8
ग्रामीण हरिओम मौर्या ने बताया कि हमे सिर्फ मीटर ही मिला, केबिल बल्ब आदि कुछ भी नहीं मिला। इसी तरह कुल 16 कनेक्सन बिझौली गांव में दिए गए, जिनमे लगभग आठ लोगों को केबल नहीं मिली है।
विज्ञापन


वर्जन....
बीपीएल कनेक्शन नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। यदि कनेक्शन देने में पैसा लिया गया है या किट का सामान पूरा नहीं दिया गया है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मैं मौके पर जाकर खुद कनेक्शन चेक करूंगा।
- प्रदीप कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता-बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें