फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अहंकार त्याग जनता को उसके अधिकार दे

विज्ञापन
सभ्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा अहंकार त्यागकर जनता को उसका अधिकार दे। जब से भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में बनी है तब से भाजपा के नेताओं में अहंकार आ गया है। वह जनता को उसके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है। जितिन प्रसाद मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के पसगवां और मोहम्मदी ब्लॉक के कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि आज जनता को अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जिस जनता ने भाजपा को सत्ता में पहुंचाया है उसकी खबर लेने के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा सरकार सिर्फ पूूंजीपतियों और समाज के धनाड्य लोगों की सरकार है, इन्हीं लोगों की इस सरकार में सुनवाई होती है। गरीब आदमी को सरकार की योजनाओं का लाभ ही नहीं मिलता। जनता आने वाले समय में ऐसे अहंकारी लोगों को सबक सिखाएगी और जनहित के कार्य करने वाली सरकार को स्थापित करेगी।
जितिन प्रसाद ने जेबीगंज, पसगवां, सुखवसा, पाड़ेबारी, सिसियर, पटना, फरेंदा में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ अवधेश दीक्षित, बृजेश पांडेय, सत्यबंधु गौड़, बनारसी त्रिवेदी, कुलदीप सिंह, संजय आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें