फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने बीएचयू और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका, प्रदर्शन

विज्ञापन
एबीवीपी ने बीएचयू और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका, प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बनारस हिंदू विवि में छात्रा के साथ अभद्रता और उसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने से आक्रोशित एबीवीपी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विवि व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। वहीं पलियाकलां में आइसा और ऐपवा ने विरोध जताया।
मंगलवार को एबीवीपी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक अपूर्व मिश्रा ने की। बैठक में बनारस विवि में हुए लाठी चार्ज की निंदा की गई। जिला संयोजक ने कहा कि छात्र हितों के लिए एबीवीपी सदैव संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा। कहा कि विवि में छात्रा के साथ अभद्रता होना और फिर उसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठी चार्ज करना गलत है। जिला महाविद्यालय प्रमुख अर्पित मिश्रा ने कहा कि छात्र हित का हनन बर्दाश्त नहीं होगा। पदाधिकारियों ने छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और मिश्राना चौराहे तक जुलूस निकालकर विवि व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान अमन मिश्रा, अमित रावत, पीयूष गुप्ता, निहारिका आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज और एक हजार छात्र-छात्राओं पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर ऐपवा ने जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में सोमवार को तहसील पहुंचे महिला और पुरुषों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि बनारस विवि में कुलपति और प्रशासन ने छात्राओं पर लाठीचार्ज कराया। साथ ही एक हजार छात्राओं पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। आइसा के जिला संयोजक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही छात्रों व महिलाओं के साथ घटनाएं होनी आम हो गई हैं जिसका आइसा और ऐपवा विरोध करती है। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी के साथ सभी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस दौरान विनय कुमार, मनदीप, रंजीत, सुरेश, शिवम, सुरेश कुमार, वेदराम, अनीता, राजश्री, माधुरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें