फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंसा करने वालों को संरक्षण दे रही सरकार’

विज्ञापन
‘हिंसा करने वालों को संरक्षण दे रही सरकार’ - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

काशी हिंदू विवि, बनारस में छात्राओं के साथ यौन हिंसा, लाठी चार्ज और गोला खीरी की छात्रा पर शीशे से प्रहार कर घायल करने की घटना के विरोध में सोमवार को सपा ने जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा व महिला समाजवादी सभा के कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को छात्राओं के खिलाफ यौन हिंसा के केंद्र में बदल दिया है। योगी सरकार यौन हिंसा करने वालों को संरक्षण दे रही है। छात्राओं द्वारा कैंपस व हॉस्टल में सुरक्षा मांगने पर पुलिस से लाठी चार्ज करवाया जा रहा है। तो खीरी जिले के गोला में एक परास्नातक की छात्रा पर शीशे के टुकड़ों से हुए हमले से सभी वर्ग के लोग आक्रोशित हैं। प्रदेश सरकार छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा देने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी पूरी तरह से असफल है। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि महिला छात्रावास में सुरक्षा के लिए वाइस चांसलर ने कार्रवाई तो दूर उल्टे छात्राओं को डराया। इतना ही नहीं पुलिस-पीएसी से उन्हें पिटवाया गया। इसके बाद डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें महिला विरोधी, छात्रा विरोधी सरकार को बर्खास्त करने, कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध करने व लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की गई है। मुश्ताक अली अंसारी, सुरेंद्र कुमार, शाश्वत मिश्रा, सुधाकर लाला, रन्नो दीक्षित, सुनीता मिश्रा, शायरा, बेबी नाज आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें