फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ माह में 14,100 महिलाएं बनीं जमीन व मकान की मालिक

Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में प्राॅपर्टी खरीदने में महिलाएं भी आगे आ रही हैं। जनवरी से सितंबर तक 14100 महिलाएं जमीन, मकान की मालकिन बनीं और 15900 पुरुष मालिक बने हैं।
विज्ञापन

पुरुषों की संख्या थोड़ी अधिक जरूर है, लेकिन अक्तूबर में महिलाओं की रजिस्ट्री लगभग बराबर या पुरुषों से अधिक होने का अनुमान है। नौ महीनों के आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों ने जहां 53 प्रतिशत बैनामे कराए व महिलाएं 47 प्रतिशत रहीं। महिलाओं के नाम बढ़ती रजिस्ट्री के पीछे जमीन और अन्य संपत्तियों की खरीद में महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में छूट होना बताया जा रहा है।
सरकार ने महिलाओं के नाम पर एक करोड़ तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में एक प्रतिशत की छूट दी है, जिसका अधिकतम एक लाख तक लाभ हो सकता है। पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर मिलती थी।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि पहले जहां संपत्ति के मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद कम करती थी, लेकिन जागरूकता के चलते महिलाएं अब महिलाएं भी आगे आ रही हैं। एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि जनपद में महिला व पुरुषों की औसतन बराबर रजिस्ट्री होती है। छूट के बाद अब महिलाओं की संख्या और बढ़ेगी। एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि अक्तूबर में 22.76 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 28 अक्तूबर तक 13.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो 59.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें