फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के अभाव में 140 स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगे विश्वविद्यालय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य बोले, अब हमारे हाथ में कुछ नहीं, कुलपति ही कुछ करें
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत युवराजदत्त महाविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं
लखीमपुर खीरी। प्रवेश पत्र जारी न किए जाने के कारण युवराजदत्त महाविद्यालय के 140 छात्र-छात्राएं कल से शुरू होने जा रहीं विश्वविद्यालय की परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
प्राचार्य का कहना है कि छात्रों ने शुल्क तो जमा कर दिया, मगर कॉलेज में शैक्षिक प्रपत्र जमा नहीं किए। वहीं कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने फीस रसीद के साथ शैक्षिक प्रपत्र भी कार्यालय में जमा कर दिए हैं और इस पर आई कार्ड भी जारी हो गया। बावजूद इसके विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में इन सभी का परीक्षा में शामिल होना मुमकिन नहीं। वहीं प्राचार्य का कहना है कि उनके हाथ में कुछ नहीं, अब कुलपति ही इसमें कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। सोमवार से वाईडी कॉलेज में प्रवेश पत्र भी बंटने शुरू हो गए। इस दौरान कॉलेज पहुंचे करीब 140 स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। इससे उनमें साल खराब होने का डर है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने प्रवेश से संबंधित जो भी निर्देश दिए उसके बारे में स्टूडेंट्स को उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें अवगत कराया जाता रहा। मगर कुछ छात्रों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण यह स्थिति हुई है। वहीं प्रवेश पत्र न मिलने से परेशान स्टूडेंट्स पिछले दो दिन से कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं।

इन छात्रों के नहीं आए प्रवेश पत्र
बीए द्वितीय वर्ष- 93
बीए तृतीय वर्ष- 35
बीएससी तृतीय वर्ष- 11
बीकॉम तृतीय वर्ष- एक
कॉलेज को मिले प्रवेश पत्र
बीए द्वितीय वर्ष-1107
बीए तृतीय वर्ष-1007
बीएससी द्वितीय वर्ष-478
बीएससी तृतीय वर्ष-344
बीकॉम द्वितीय वर्ष-321
बीकॉम तृतीय वर्ष-353
एमए-400
एमकॉम-62
एमएससी-17

बीए द्वितीय वर्ष के छात्र वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शुल्क जमा करने के बाद शैक्षिक प्रपत्र कॉलेज में जमा करने पर ही आईकार्ड मिला। मगर, अब कॉलेज में बताया जा रहा कि प्रवेश पत्र नहीं आया है। यदि पेपर न दे सका तो एक साल खराब हो जाएगा।
बीए तृतीय वर्ष के छात्र शोभित कुमार बताते हैं कि कार्यालय में शुल्क रसीद के साथ प्रपत्र जमा किए थे। प्रवेश पत्र न आने पर बताया जा रहा है कि शैक्षिक प्रपत्र नहीं जमा किए होंगे। यदि प्रपत्र जमा नहीं किए तो आईकार्ड कैसे जारी हो गया।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा जूली कुमार बताती हैं कि शुल्क रसीद के साथ कार्यालय में प्रपत्र जमा किए थे। तब जाकर आई कार्ड मिला था। अब प्रवेश पत्र न आने पर हमारी गलती बताई जा रही है, जबकि इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है।
बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा शैली शुक्ला ने बताया कि शुल्क जमा किया था, लेकिन शैक्षिक प्रपत्र नहीं जमा कर सकीं। इस संबंध में न तो कोई मेसेज आया और न ही कोई फोन। अब प्रवेश पत्र न मिलने कारण यदि परीक्षा में न बैठने से हमारा तो साल ही खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

कुछ छात्रों का रिजल्ट बदल गया है। इनकी संख्या करीब 140 है। इसलिए यूनिवर्सिटी ने इनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए। छात्रों के भविष्य को देखते हुए कुलपति को पत्र लिखा है। इस मामले में अब वही कुछ कर सकते हैं। यदि उन्होंने संज्ञान न लिया तो इन छात्रों का परीक्षा में बैठ पाना नामुमकिन होगा। - डॉ. डीएन मालपानी, प्राचार्य युवराज दत्त महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें