सोमवार दोपहर हुई बारिश में निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। बीती रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि इस बीच बादलों और सूरज का लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर में धूप सताती रही तो तीन बजे के बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई।
सोमवार को बारिश होते ही अधिकतम पारा चार डिग्री खिसककर 29 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया। बीते 24 घंटे के अंदर जिले में रुक-रुककर 14 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि दोपहर में धूप ने अपने सख्त तेवर दिखाए। चिलचलाती धूप से लोग परेशान हुए, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश शुरू हुई। बारिश से बचाव के लिए सड़कों पर छाता से अपना बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अब बारिश का अनुमान है। इससे लोगों का राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद