बाथम वैश्य सभा का हुआ सामूहिक विवाह समारोह
बाथम वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 14 युगलों ने दहेज, दिखावे और आडंबरों को दरकिनार कर एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
गुरुनानक इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता महोली के विधायक अनूप कुमार गुप्त ने की। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष रमाकांत गुप्त और वेद प्रकाश पितरिया के संयुक्त स्वागत भाषण से हुआ। इस मौके पर 14 युगलों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाला और विवाह मंडप में एक साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विधायक अनूप कुमार गुप्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, वरिष्ठ व्यवसायी प्रेम शंकर अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी, डॉ. आशुतोष गुप्ता आदि ने बाथम वैश्य समाज के सामूहिक विवाह समारोह की सराहना करते हुए नवयुगलों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
सामूहिक विवाह समारोह में अमित और रुचि, शिवम और राधा, अशोक और लक्ष्मी, अखिल और दीपिका, रिंकू और कंचन, अनुज और रूपा, आदर्श और मोनी, शिवम और सोनम, आशीष और अनिता, सुधीर और लक्ष्मी, प्रसन्नजीत और नीलम, पंकज और पूजा, राहुल और चांदनी तथा आशीष और निधि ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश लिया। आयोजकों की ओर से नवयुगलों को विभिन्न उपहार भेंट किए गए। संचालन राम मोहन गुप्त ने किया।
कार्यक्रम शरद गुप्त और अरुण कुमार गुप्त के संयोजन में हुआ। इस मौके पर बाथम वैश्य समाज के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।