फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 13,784 वाहनों के चालान, स्टंटबाजों पर भी शिकंजा

Tue, 20 Oct 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाया। तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग और अवैध हूटर व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 13,784 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि कई बार तेज रफ्तार और स्टंटबाजी जैसी गतिविधियों से छात्राओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस की कार्रवाई में ओवरस्पीडिंग के 8,790 मामले सामने आए। वहीं, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने पर 3,900 चालान किए गए। सार्वजनिक रास्तों और शिक्षण संस्थानों के आस-पास स्टंटबाजी करने वाले 715 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर 379 वाहनों के चालान किए गए और हूटर उतरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें