फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छिनैती की वारदात करने वाले उचक्के महाराजगंज जेल में हैं बंद

Tue, 17 Mar 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आभूषण छीनने वाले उचक्कों का सुराग पुलिस को मिल गया है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फिलहाल किसी अन्य मामले में महाराजगंज जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

वार्ड शास्त्री नगर निवासी पूनम पत्नी रमेश गुप्ता एक फरवरी की सुबह दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान सिंगाही की ओर से आए दो उचक्कों ने उनसे एक डॉक्टर का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गईं। इसके बाद उचक्के उनके गले से मंगलसूत्र और कुंडल निकालकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सिम की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हो गई।
जांच अधिकारी आदित्य यादव ने महाराजगंज पुलिस से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई है। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि आरोपी इस समय महाराजगंज जेल में बंद हैं। वे किस मामले में जेल गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही निघासन की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें