फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे खड़ा ट्रक बना आग को गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर नहर कोठी के किनारे खड़ा एक ट्रक अचानक धू धू कर जलने लगा। खाली ट्रक में उठती लपटों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ईदगाह निवासी इरफान ने बताया शाम पांच बजे ड्राइवर उनके ट्रक यूपी 34 एटी/ 0133 को लेकर लखीमपुर रोड पर वर्कशॉप पर कुछ काम कराने गया था। लखीमपुर रोड के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क के किनारे ट्रक में इंजन के पास अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। ट्रक धू धू कर जलने लगा। ट्रक में लगी आग से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ट्रक में रखी बैटरी से स्पार्किंग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें