फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से बचने को बता रहे पदचिह्नों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पगचिह्न पहचानें और अफवाहों से बचें
वन विभाग ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। इस स्थिति से निबटने के लिए वन विभाग ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत ग्रामीणों को बाघ, तेंदुए, भालू, लकड़बग्धा और दूसरे मांसाहारी जानवरों के पगचिह्नों की पहचान करना बताया जा रहा है।
हाल ही में महेवागंज के निकट छोटी बन्नी गांव में बाघ या तेंदुए की मौजूदगी की अफवाह उड़ने से कई दिन ग्रामीण दहशत में रहे। वनकर्मी कई बार मौके पर गए लेकिन वहां बाघ और तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले। इसके बाद सिकंद्राबाद में किसी बकरी का किसी जानवर द्वारा अधखाया शव मिलने से भी हड़कंप मचा। मोहम्मदी रेंज में बाघ हमले में एक ग्रामीण के घायल होने और उसके बाद रेंज कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी और वनकर्मियों पर हमले के बाद वन विभाग ने डब्ल्यूटीआई, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से बाघ प्रभावित गांवों में जनजागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


मांसाहारी जीवों के पदचिह्नों में होता है यह अंतर
ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि बाघ का पगचिह्न करीब छह इंच लंबे होते हैं और अधिक भार के चलते गहरे होते हैं। तेंदुए का पगचिह्न अपेक्षाकृत कुछ छोटे और हल्के होते हैं। लकड़बग्घे के पगचिह्न करीब साढ़े तीन इंच का होता है। यह लंबाई लिए होता है। सोन कुत्ते का पगचिह्न लकड़बग्घे से छोटा होता है। गीदड़ का पदचिह्न उससे भी छोटा होता है। इनमें भी चार चार उंगलियां दिखती हैं। भालू के पगचिह्न इंसानों की तरह बनते हैं। मनुष्यों के पैरों के निशान से बड़े करीब सात इंच के होते है। इसमें पांच उंगलियां होती हैं।

यह सावधानियां बरतने की दे रहे सलाह
वन विभाग के अधिकारी बाघ प्रभावित इलाके के ग्रामीणों को सलाह दे रहे है कि वन सीमा से लगे खेतों मेें काम करने के लिए समूहों मे जाएं और आवाज करते रहें। गन्ने के खेत में कटाई से पहले हाका लगाएं। गन्ना कटाई करते समय आसपास के क्षेत्र में निगहबानी करते रहें। जंगल या जंगल किनारे पालतू पशु न चराएं। बाघ, तेंदुआ, भालू या अन्य किसी वन्यजीव के दिखने पर उसे घेरने का प्रयास न करें बल्कि वन क्षेत्र की ओर का पक्ष पूरी तरह खुला रखें ताकि वह स्वयं वापस हो जाए। घर के आसपास झाड़ी आदि न रहने दें।

बाघ तेंदुए के हमले से कैसे करें बचाव
वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. बीपी सिंह का कहना है कि बाघ या कोई भी वन्यजीव स्वभाव से हिंसक नहीं होते हैं बल्कि खुद के घिर जाने, बाघिन के बच्चों के साथ होने, अचानक जाने-अनजाने बहुत करीब पहुंच जाने और स्वयं को असुरक्षित महसूस करने पर बाघ, तेंदुआ या अन्य वन्यजीव हिंसक हो उठते हैं। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र से सटे हुए खेत में मरे हुए शिकार के पास कदापि न जाएं। ऐसा दिखने पर वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन


वर्जन.......
मोहम्मदी रेंज के बाघ प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग डब्ल्यूटीआई और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कई बार अफवाह फैलने से भी दिक्कतें आती हैं। ग्रामीणों को हिंसक वन्यजीवों के पगचिह्न के अंतर बताए जा रहे हैं।
- समीर कुमार, डीएफओ साउथ खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें