फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाना नदी उफनाई कई गांवों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाना नदी उफनाई कई गांवों में भरा पानी
नदी के सीमावर्ती गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा
तिकुनियां। लगातार बारिश होने के कारण नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी उफना गई है। मोहना का पानी सीमावर्ती कई गांवों में घुसने लगा है। इससे इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर निचले गांवों के लोग सामान सहित उंचे स्थानों पर ठिकाना बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से कहीं रुककर तो कहीं तेज बारिश हो रही है। इससे मोहना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को उफनाई मोहना नदी का पानी निकटवर्ती गांव कौडियाला जनकपुर, जसनगर, नया पिंड, खैरटिया आदि गांवों में घुसने लगा है। इससे लोगों में हड़कंप है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं। तहसील निघासन प्रशासन का कहना है कि बाढ़ पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके लिए सभी गांव में नाविकों को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस को भी सचेत कर दिया गया है। नवागंतुक एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से किसी भी प्रकार की परेशानी ग्रामीणों को नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें