फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर से ढ़का शहर, ठंड ने भी कंपाया

विज्ञापन
ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अपने साथ हाड़ कंपाती ठंड लेकर आई। घने कोहरे और ठिठुरन ने सर्दी का अहसास कराया। कोहरे और गलन भर्री सर्दी से जिले वासी परेशान रहे, लेकिन दोपहर खिली गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी। दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छाई कोहरे की धुंध ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। बच्चे और युवा सभी लोग भीषण ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल और काम पर जाने के लिए मजबूर दिखे। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। ठिठुरन और गलन के चलते रोडवेज स्टेशन सहित प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलाव बाहर निकल रहे लोगों को सहारा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें