फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर बदलने के चक्कर में पूरा दिन बंद रहा फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

गोला पावर हाउस के अंतर्गत अलीगंज फीडर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। विद्युत उपकरण शोपीस बने पड़े हैं। आए दिन फीडर बंद कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली केवल सात से आठ घंटे ही मिलती है। जबकि शासन की तरफ से 18 घंटे बिजली देने की बात की जाती है। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया की लाइन पर इंसुलेटर बदलने का काम किया जा रहा है इस वजह से फीडर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुकरा। कस्बे में तीन से चार घंटे ही बिजली मिलने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। कनेक्शन धारक आफताब, शकील, लईक, इकलाख, नासिर, आसिक, सफीक आदि ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी विद्युतापूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें