फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त प्रदेश को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
नशा मुक्त प्रदेश को लेकर छात्राओं को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सूबे को नशा मुक्त घोषित करने के लिए शुरू हुई गायत्री परिवार की मुहिम के तहत शुक्रवार को जीजीआईसी लखीमपुर और खीरी में जागरूकता कार्यक्रम हुए। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने छात्राओं को अभियान की जानकारी दी और हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। युवा प्रकोष्ठ के कुलदीप वर्मा और अनुराग मौर्य ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशाबंदी कानून लागू करने की मांग के लिए हस्ताक्षर करने और अधिक से अधिक लोगों से करवाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी दुबे ने अभियान में सहयोग करने के लिए शिक्षिका शैलजा मिश्रा को हस्ताक्षर अभियान का प्रभारी नियुक्त किया। इस दौरान गायत्री परिवार से श्रीदेवी रस्तोगी एवं कॉलेज की किरणलता वर्मा, शशि तिवारी, रितु वर्मा, शशि वर्मा, रुद्रिका मिश्रा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उधर जीजीआईसी खीरी में भी छात्राओं को नशामुक्त यूपी की मांग के प्रति जागरूक करते हुए एक हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें