फरधान। थाना क्षेत्र के गांव बिलरिया में अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने गांव के बाहर गूलर के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घर वालों की मानें तो वह दिमागी रूप से कमजोर था।
थाना भीरा के गांव गोगावां निवासी गोवर्धन तीन दिन पहले फरधान क्षेत्र के गांव बिलरिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव के बाहर गूलर के पेड़ से शव को लटकते देखा। मृतक की बहन सियापति ने बताया उसका भाई दिमागी रूप से कमजोर था। वह इधर-उधर घूमा करता था। वह बिलरिया गांव में एक दूर की रिश्तेदार के गांव गया था। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह गांव के बाहर गूलर के पेड़ में उसका लटकता शव देखा। मौत की सूचना से रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।