फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल भेड़िए ने एक और व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा वन क्षेत्र के गांव तुलसीरामपुरवा में बीती रविवार की देर शाम भेड़िया ने गांव के 45 वर्षीय सोनेलाल को निशाना बनाया। सोनेलाल अपने खेतों में काम करने गए थे। महादेव गांव के पास भेड़िया गन्ने के खेत से निकल कर आया और उन पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। सोनेलाल की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने दौड़कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में सोनेलाल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी धौरहरा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने रैबीज वैक्सीन न होने के कारण उन्हें फौरी इलाज के बाद लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

वनरेंज धौरहरा अंतर्गत कफारा में इन दिनों एक भेड़िए का आतंक है। आए दिन भेड़िया किसी न किसी व्यक्ति को निशाना बना रहा है। वन विभाग ने सूचना के बाद गांव में कॉबिंग की और पगचिह्न भी देखे। दो फरवरी को कफारा के बंटू गुप्ता और गोसाईंपुरवा के बनवारी लाल को भेड़िए ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था जिनका इलाज चल रहा है। बनवारी लाल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

भेडिय़ा पागल नहीं होता उसका नेचर ही ऐसा होता है मैं गांव गया था कांबिंग की है भेड़िए के पगचिह्न मिले हैं वहां कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जल्द से पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल शाह वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें