फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ को टहलता देख ग्रामीणों के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। रविवार सवेरे सहजनियां बीट के जंगल से निकलकर पसियापुर गांव की आबादी के समीप आ पहुंचे बाघ को देख मचान पर फसल की रखवाली कर रहे ग्राम अंगदपुर निवासी नूर मोहम्मद के होश उड़ गए। बाद में बाघ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने से टहलता हुआ जंगल की ओर चला गया। बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद होने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि वनकर्मियों के करने, डब्लूडब्लूएफ के कर्मचारियों ने की है।
विज्ञापन

अंगदपुर के नूर मोहम्मद ने बताया कि उसका खेत पसियापुर गांव के दक्षिण है, जहां शनिवार की रात वह मचान पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी बीच सहजनियां बीट जंगल से निकला बाघ आबादी के समीप आ पहुंचा, जिसे देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर बाघ कैमरे के सामने टहलता हुआ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह, डब्लूडब्लूएफ कर्मचारियों ने बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद होने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ शिकार के पीछे वहां तक आ पहुंचा होगा। जिसकी निगरानी हो रही है। उन्होंने गांववालों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें