फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद समाप्त हुई खाताधारकों की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खजुरिया स्थित जिला सहकारी बैंक में अक्तूबर माह में हुए लाखों के गबन मामले में खाताधारकों ने प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को पहुंचे एसडीएम ने खाता धारकों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। 15 दिनों का लिखित आश्वासन देने पर खाताधारक मान गए और हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की खजुरिया शाखा में चार माह पूर्व 16 खाताधारकों के खातों से गबन कर धनराशि निकाल ली गई थी। इसके बाद धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ बैंक अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। साथ ही जल्द पैसा का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी खाताधारकों को पैसा न मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार से बैंक शाखा के सामने गेट पर खाता धारकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू किया। रविवार को एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, सीओ प्रदीप कुमार यादव, संपूर्णानगर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह बैंक पहुंचे और खाताधारकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान खाताधारकों की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने 15 दिन का समय मांगते हुए खाताधारकों को लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद भूख हड़ताल समाप्त हो सकी। इस मौके पर राकेश शर्मा, प्रेमचंद, पावित्री देवी, हुकमाराम, सतपाल सिंह, गुरचरण कौर, सतपाल राय, कुतुबुद्दीन अंसारी, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि खाताधारक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें