फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 38 घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। किशनपुर टांडा में आग लगने से 38 घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह से ग्रामीणों और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किशन पुर टांडा निवासी राजकुमार के घर के पास घूरा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक घूरे से निकली चिंगारी से राजकुमार के घर को अपना निशाना बना लिया। राजकुमार का घर जलने के बाद कंधई, पृथ्वी सिंह, हुकुम सिंह, छत्रपाल, मेघ सिंह, जगतराम, रामऔतार, प्रीतम सिंह, दुबेज सिंह, चांन सिंह, रत्तीराम समेत 38 घर जलकर राख हो गए। आग में धरम पाल के 20 हजार, दुर्विजय सिंह के पांच हजार, खेम सिंह के 4500 की नकदी आदि जलकर राख हो गई। करीब एक सप्ताह पहले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में रिंकू, रूप सिंह, धरमपाल का विवाह हुआ था। उसमें दहेज आदि का सामान मिला था। वह सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई, रजाई गद्दा आदि सामन आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सोनू मौर्य ने आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उधर कोटेदार नीता देवी ने ग्रामीणों को चावल आदि देकर पीड़ितों की मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें