फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने कई झालों पर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शुक्रवार की सुबह वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट के जंगल से निकलकर गन्ने के खेत में विचरण करते हुए मौठी खेड़ा गांव के आबादी के पास झालों में जा घुसा। वनकर्मियों ने बाघ के पग चिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

घमहाघाट, सुंदरपुर, परवस्तनगर क्षेत्र में एक महीने से दहशत का पर्याय बना बाघ शुक्रवार की सुबह देवीपुर बीट के जंगल से निकलकर एक किमी दूर मौठी खेड़ा गांव की आबादी के पास जा पहुंचा। गांववालों के शोर मचाने, पटाखे दगाने पर बाघ सरदार सुरेंद्र सिंह के खेत से निकल कर सत्यपाल सिंह, सुखपाल सिंह, निर्मल सिंह के झाले में जा घुसा जिसे देख झालावासियों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर मौठी खेड़ा के कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, जितेंद्र सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, रंजीत सिंह, रामदास, राकेश आदि ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। भीड़ को देख बाघ गन्ने में घुस गया।
सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक राजेश, विनीत सिंह आदि वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर सूचना रेंजर को दे दी। वनकर्मियों ने बाघ के झालों में घुसने, पग चिह्न मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ पशुओं पर हमला करना चाहता था लेकिन गांव वालों के सतर्कता से वह जंगल की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें