फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलों की गहराई को छू गया उजड़ा हुआ महाविद्यालय का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को परिवार का महत्व बता गया उजड़ा महाविद्यालय का मंचन
विज्ञापन

दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा मंचन ने
19 एलकेएच 14
लखीमपुर खीरी। टीवी एवं फिल्म कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा के प्रस्तुत नाट्य मंचन उजड़ा हुआ महाविद्यालय ने संयुक्त परिवार में बुजुर्गों के महत्व को दर्शाते हुए दर्शकों के दिलों की गहराई को छू गया।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से इसी जनपद के निवासी डॉ. शर्मा ने कृष्णा टाकीज लखीमपुर में प्रथम रंगमंचीय प्रस्तुति देकर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन निरुपमा मौनी बाजपेयी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस नाटक में संयुक्त परिवार में बुजुर्गों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है, जिसमे पोता बंटी और पोती रीता अपने दादा दादी की कहानियां सुनकर संस्कारित होते हैं, किन्तु आधुनिक विचार धारा की बहू गीता को ये सब अच्छा नहीं लगता और कुछ नोकझोंक के कारण दादा दादी वह घर छोड़कर चले जाते हैं। वहीं पोता जवान होकर शराब पीने लगता है और पोती ड्रग्स लेने लगती है। अंत में परिवार को बिखरते देख पिता केदारनाथ, पत्नी गीता के साथ अपने माता पिता से क्षमा याचना करके फिर सभी साथ रहने लगते हैं। इस नाट्य मंचन में ससुर बहू और बेटा बंटी व पिता केदारनाथ के संवाद दर्शकों के दिलों में गहराइयों तक प्रभाव डालती है। 0
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी
इस नाट्य मंचन में दादाजी की भूमिका स्वयं प्रस्तुतकर्ता डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने की, बेटा केदारनाथ की भूमिका कई फिल्मों में अभिनय कर चुके इस नाटक के निर्देशक संजय त्रिपाठी ने की। पोता बंटी की भूमिका धारावाहिक तफ्तीश के कलाकार ध्रुव तिवारी ने की, बहू की भूमिका में रश्मि रावत, दादी की भूमिका में अनामिका शुक्ला, पोती रीटा की भूमिका में चारू शुक्ला, प्रोफेसर की भूमिका में फ़िल्म कलाकार विपिन कुमार, नौकर की भूमिका में अभिनव रावत और कस्टम अधिकारी की भूमिका में अजय धीमान ने दर्शकों पर अपने अभिनय की अमित छाप छोड़ी। संचालन पालिका के पूर्व सदस्य अनिल शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें