17एलकेएच 07, 08, 09, 10
फंदे पर लटकी मिली एएसपी के गनर की लाश
क्रासर.......
बागपत के कंडेरा गांव का था मूल निवासी
राजस्थान की युवती से किया था प्रेम विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला सिकटिहा में किराए के मकान में रह रहे एएसपी के गनर 26 वर्षीय रवि कुमार तोमर का शव सोमवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला। वह कथित पत्नी के साथ रहता था। उसने घटना की जानकारी रवि के दोस्तों को दी। इसके बाद सूचना पाकर एसपी रामलाल वर्मा, एएसपी घनश्याम चौरसिया समेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर सूचना मृतक के परिवार वालों को दी है।
सिपाही रवि कुमार तोमर मूल रूप से बागपत जिले के थाना रमाला के कंडेरा गांव का निवासी था। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में एएसपी के गनर के रूप में उसकी तैनाती थी। सोमवार को वह छुट्टी पर था। उसके साथ कथित पत्नी पूजा चौधरी भी थी। पूजा मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है। बताते हैं कि कुछ महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मकान मालिक के अनुसार रात में घंटों दोनों में तकरार और गाली गलौज हुआ। सोमवार को फिर दोनों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच दोपहर में रवि ने पूजा को बाहर निकालकर अंदर से कमरा बंद कर लिया। पूजा ने दरवाजा खुलवाने के लिए शोर मचाया, जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इस पर पूजा ने रवि के दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने किसी तरह लॉक तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो कमरे में पंखे में गमछे से रवि का शव लटका था, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। आननफानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसपी रामलाल वर्मा, एएसपी घनश्याम चौरसिया समेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर सूचना मृतक के परिवारवालों को दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को लेकर छानबीन की जा रही है। साथ में रह रही पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पुलिस उससे ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं कर सकी है।
========
फेसबुक पर के प्यार ने पहुंचाया मौत के द्वार
क्रासर.....
घर वालों को नहीं थी दोनों के प्रेम विवाह की जानकारी
युवती के गर्भवती होने पर बढ़ा दोनों के बीच तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एएसपी के गनर रवि कुमार तोमर का सात महीने पहले फेसबुक पर राजस्थान के अलवर निवासी युवती पूजा चौधरी से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया। सेलफोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों ने घरवालों को बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया। दो माह पहले मोहल्ला सिकटिहा में कलेक्ट्रेट कर्मचारी राधेश्याम के मकान में किराए पर कमरा लेकर दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे थे।
साथ रहने के दौरान पूजा के गर्भवती होने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। पूजा ने रवि पर घरवालों को जानकारी देने के लिए दबाव बनाया, लेकिन रवि अभी परिवार वालों को प्रेम विवाह के बारे में बताना नहीं चाहता था। वह बच्चा होने के बाद घरवालों को बताने के मूड में था। मृतक के नजदीकी बताते हैं कि घरवालों को जानकारी देने के लिए दोनों के बीच आए-दिन झगड़ा होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद रात में ही दोनों अस्पताल भी गए थे। झगड़ा होने पर गृहस्वामी की पत्नी ने भी कई बार समझाने का प्रयास किया था।
बाक्स=
10 दिन पहले आया था भाई
मृतक रवि का भाई करीब 10 दिन पहले उससे मिलने कमरे पर आया था। तब घर में महिला को देखकर वह चौक गया था। तब रवि ने उसे प्रेम विवाह करने की बात बताई थी, लेकिन घरवालों को अभी कुछ भी न बताने के लिए उसे राजी कर लिया था।
बाक्स=वर्जन.........
एएसपी के गनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए छानबीन की जा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मकान मालिक ने पूछताछ में बताया है कि रविवार की रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
रामलाल वर्मा, एसपी