फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न्यूू पेंशन स्कीम खत्म न हुुई तो रेल का होगा चक्का जाम'

विज्ञापन
विज्ञापन
एनई रेलवे मजदूर यूनियन नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेेदी ने कहाकि न्यू पेंशन स्कीम को लेेकर एआईआरएफ देश भर में कर्मचारियों में जनजागरण कर रहा है। सरकार ने इसे खत्म कर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल न की तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

चतुर्वेदी ने तीन दिनी जनजागरण के तहत यहां रेलवे गेस्ट हाउस मेें बातचीत में बताया कि न्यू पेंशन स्कीम, निजीकरण और फिटमेंट फार्मूूला को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेेडरेशन देशभर में कर्मचारियों के बीच जनजागरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहनेे के दौरान तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने छह जनवरी 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को और सांसद योगी आदित्यनाथ ने 21 मई 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की थी, लेकिन अजीब बात है कि आज केंद्र और प्रदेश में सत्ता मेें होने के बावजूद भाजपा इसे पूरा करने से कतरा रही है। सरकार और रेल मंत्रालय मिलकर आउटसोर्सिंग के लिए स्टाफ को कम करते चले जा रहे हैैं। यह रेलवे के निजीकरण की साजिश है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर एआईआरएफ ने हड़ताल का नोटिस दे दिया है और अबकी केंद्र और राज्य कर्मचारी मिलकर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली को लेकर एक साथ हड़ताल करेंगे।

संरक्षा के खाली पदों से बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं
मैैलानी। जनजागरण केे तहत नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग कार्यालय, कैैरिज, मैलानी और पलिया रेलवे स्टेशन आदि पर गेेट मीटिंग में कहा कि वर्तमान में रेलवे कठिन दौर में है, संरक्षा से जुड़े तमाम पदों के खाली होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। कमी के चलते अधिक घंटों तक काम लिए जाने से कर्मचारी अवसाद, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान मंडल मंत्री एके वर्मा, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंत्री निसार अली, संजय यादव, रमेश ठाकुर आदि साथ रहे।
विज्ञापन


नरमू के निसार अध्यक्ष, संजय मंत्री
तीन दिनी प्रवास के दौरान मंडल पदाधिकारियों ने नरमू की शाखा इकाई के लिए निसार अली को अध्यक्ष औैर संजय यादव को मंत्री मनोनीत किया। मंडल महामंत्री एके वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और मंत्री को शाखा इकाई गठित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें