फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा- सीतापुर ब्रांच रेल लाइन पर उचौलिया के पास बंजरिया रेल क्रासिंग पर रोजा से गोंडा जा रही मालगाड़ी से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गइा गई। इससे अफरातफरी मच गई। रेल अफसर और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई, जबकि पुलिस, यूपी 100 और 108 एंबुलेंस पहुंचने में देर हुई।
विज्ञापन

रेलवे के सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को रोजा-सीतापुर ब्रांच रेल लाइन पर मालगाड़ी से हादसे का मॉक ड्रिल रखा था, जिसके तहत शाम को पांच बजकर पांच मिनट पर रोजा से गोंडा जा रही मालगाड़ी के पायलेट अशोक कुमार ने उचौलिया रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले बंजरिया मानव रहित रेल क्रासिंग पर मालगाङ़ी से एक ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के टकराने की सूचना मुरादाबाद कंट्रोल को दी। साथ ही हादसे की खबर यूपी 100, उचौलिया चौकी पुलिस, आरपीएफ रोजा और 108 एंबुलेंस को दी गई, इसके बाद सभी मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर सभी को पता लगा कि यह मात्र एक मॉक ड्रिल थी। मॉक ड्रिल में शामिल रेलवे सुरक्षा टीम के एडीएसओ ने बताया कि मुरादाबाद नियंत्रण कक्ष के निर्देशन में किसी हादसे में राहत और सहायता शीघ्र पहुंचाने को लेकर सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल की गई थी। एक घंटे की मॉक ड्रिल के दौरान मालगाङी मौके पर खङी रही।
-------------
मॉक ड्रिल में फेल हुई पुलिस, यूपी 100 और 108 एंबुलेंस
शाम को पांच बजकर पांच मिनट पर मॉक ड्रिल शुरू हुई। हादसे की सूचना तुरंत पायलेट अशोक कुमार ने मुरादाबाद कंट्रोल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को दी। मगर यूपी 100, उचौलिया पुलिस, 108 एंबुलेंस मॉक ड्रिल समाप्त होने पर पहुंची। 108 एंबुलेंस तो सुरक्षा टीम के वहां से जाने के बाद करीब सवा छह बजे पहुंची। आपातकालीन सेवाओं की सतर्कता परखने को लेकर की गई थी।
विज्ञापन

--------------
बंद रेलवे क्रासिंग पर की गई मॉक ड्रिल
रेलवे ने मॉक ड्रिल आवागमन के लिए कई साल पहले बंद की गई बंजरिया रेल क्रासिंग पर की। इस रेल क्रासिंग पर केवल पैदल ही निकला जा सकता है। दोनो ओर से मार्ग बंद कर दिए जाने से कोई चौपहिया वाहन नहीं निकल सकता।
विज्ञापन

------------
फोटो 30एलकेएचपी751 मॉक ड्रिल के दौरान खङी मालगाड़ी और पुलिस व रेलवे के कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें