जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को स्पोर्टस स्टेडियम लालपुर में हुई। इसमें शहर के आठ कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए की टीम ने 2-1 से फाइनल मैच जीता।
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने किया। पहला मैच गुरुनानक इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ, गुरूनानक इंटर कॉलेज की टीम 5-0 से विजेता रही।
दूसरा मैच डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज की टीम 3-0 से विजेता रही। तीसरा मैच स्पोर्टस स्टेडियम ए और राजकीय आश्रम पद्धति कॉलेज टीम छाउछ के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए 4-0 से जीती। चौथा मैच स्पोर्टस स्टेडियम बी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम बी 2-0 से विजेता बनी।
पहला सेमी फाइनल गुरूनानक इंटर कॉलेज और स्पोर्टस स्टेडियम बी टीम के बीच हुआ, गुरूनानक की टीम 2-0 से जीती। दूसरा सेमी फाइनल स्पोर्टस स्टेडियम ए और डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए 2-0 से विजेता रहा। फाइनल मैच स्पोर्टस स्टेडियम ए और गुरूनानक इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। रोचक मुकाबले के बीच दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद हुए ट्राइबेकर में स्पोर्टस स्टेडियम ए सडेन डेथ से 2-1 से विजेता बनी। समापन के मुख्य अतिथि रहे एटीओ विजय श्रीवास्तव और कोषागार की कविता ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रगट सिंह, मेराज अहमद, आशू भारती, संजय कुमार अंकित, राजन, सुरेंद्र, हरेराम अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने किया।