फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा देने की मांग - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की बैठक में 11 अक्तूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 116वीं जयंती पर लखनऊ में होने वाले लोकतंत्र सेनानियों के महासम्मेलन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि प्रदेशीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री से मिलकर महासम्मेलन में जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी राम सेवक शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से वित्त सचिव को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने व लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के बाद उनके पुत्र/पुत्रियों को सभी सुविधाएं दी जाएं। वोल्बो, प्लेटिनम समेत सभी उच्च श्रेणी की परिवहन बसों में भी एक सहयात्री के साथ यात्रा करने की सुविधा का शासनादेश जारी किया जाए। बैठक में बताया गया कि उ.प्र शासन ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक अरब दस करोड़ जारी कर दिए गए है। पहले चरण में 45 करोड़ 83 लाख और दूसरे चरण में 64 करोड़ 17 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कुछ जिलों से बजट डिमांड न भेजे जाने के कारण लोकतंत्र सेनानियों का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने इस बाबत डीएम से मांग भी की। बैठक में रामसेवक शर्मा, कुमुदेश शंकर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें